हाथरस, फरवरी 16 -- हाथरस। वाहन चलान के लिए लोगों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अब ई चालान तीन दिन के अंदर वाहन स्वामी को एसएमस या ईमेल के जरिए पहुचेगा। गलत चालान होने पर लोग एआरटीओ से शिकायत कर सकेंगे। शासन स्तर से चालान के नियमों में बदलावा करने की कवायद शुरू हो गई है। सभागीय परिवहन विभाग में कई लोग चालान निस्तारण के लिए चक्का लगाते हैं। हर साल चालान की संख्या कार्यलय में बढ़ रही है। शासन स्तर से चालान की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए बदलाव किया गया है। अब किसी भी वाहन का ई चालान होने पर उसे तीन दिन के अंदर वाहन स्वामी को भेजना होगा। वर्तमान में लोगों को कई दिन बाद चालान की जानकारी मिलती है। किसी अधिकारी के माध्यम से भौतिक चालान पंद्रह दिन के अंदर भेजा जाएगा। नए नियम में यह है कि एआरटीओ को चालान की सुनवाई करने का अधिकार मिल सकता है।पी...