लखनऊ, मार्च 16 -- लखनऊ, संवाददाता। इकाना स्टेडियम में होने वाले आईपीएल मैचों के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) प्रबंधन ने पहली बार एम-टिकट'(मोबाइल टिकट) की सुविधा शुरू की है। अब दर्शकों को ऑफलाइन काउंटर पर जाकर फिजिकल टिकट लेने की जरूरत नहीं होगी। बुक माई शो पर ऑनलाइन बुकिंग करते ही एम-टिकट मोबाइल पर भेज दिया जाएगा, जिसे गेट पर स्कैन कर सीधे प्रवेश मिल सकेगा। यह व्यवस्था कागज रहित और सुरक्षित है। प्रबंधन ने आगामी एक अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और एलएसजी के बीच खेले जाने वाले पहले मैच के टिकट भी लॉन्च कर दिए हैं। इसके अलावा मैच वाले दिन दर्शकों की सुविधा के लिए स्टेडियम के सभी गेटों पर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के लिए अलग लाइनों की व्यवस्था रहेगी। साथ ही 4999 रुपये में एलएसजी ब्रिगेड की सदस्यता लेकर प्रशंसकों को सभी मैच देखने के साथ खिलाड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.