मोबाइल पर ज्यादा बात करने के लिए मां ने डांटा तो लगा ली फांसी
लखनऊ, मार्च 18 -- मोबाइल फोन पर अधिक बात करने को लेकर मां की डांट से क्षुब्ध होकर एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। बुधवार दोपहर जब छोटा भाई गांव के बाहर बने पीएम आवास में उसे बुलाने गया, तो बड़े भाई को फंदे से लटका देख चीखते हुए घर की ओर भागा। शोर सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची रहीमाबाद पुलिस ने पड़ोसियों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रहीमाबाद के दौलतपुर गांव निवासी अजय (22) हरियाणा में माली का काम करता था। वह होली से एक दिन पहले ही घर आया था। पुलिस ने बताया कि अजय मोबाइल पर बहुत अधिक बात करता था, जिसके लिए मां केतकी ने दो दिन पहले उसे डांटा था। मां की डांट से नाराज होकर अजय गांव के बाहर बने प्रधानमंत्री आवास में अकेले रह रहा था। वह दो दिनों से घर नहीं जा रहा था और न ही घर पर ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.