लखनऊ, सितम्बर 27 -- साइबर ठगों ने डॉक्टर समेत चार लोगों के खातों से साढ़े नौ लाख रुपए निकाल लिए। जालसाजों ने चालान की एपीके फाइल भेज, क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर ठगी की। यह मामले अलीगंज, सुशांत गोल्फ सिटी, पारा और चिनहट थाने में दर्ज हुए, जिनकी जांच साइबर क्राइम सेल कर रही है।

पहला मामला: उत्तम मिश्र अलीगंज के चौधरी टोला में रहने वाले उत्तम मिश्र को सात सितंबर को व्हाट्सऐप पर आरटीओ का चालान ऐप का एपीके फाइल वाला मैसेज मिला, जिसमें लिखा था कि चालान कटा है। उन्होंने मैसेज देख एपीके फाइल चेक किया तो तुरंत दो रुपए कट गए। उत्तम ने दो रुपए कटने वाले मैसेज पर ध्यान नहीं दिया। उनके मुताबिक तीन दिन बाद मोबाइल नो सर्विस में हो गया। उन्होंने 11 सितंबर को सिम सही कराकर मोबाइल में लगाया तो देखा कि खाते से चार बार में एक लाख 99 हजार रुपए कट चुके थे। उन्ह...