भदोही, मार्च 8 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। मोबाइल का लत बच्चों और युवाओं को कई रोग से पीड़ित कर दे रहा है। देर रात्रि तक मोबाइल पर गेम खेलने वाले बच्चे तनाव में आ जा रहे हैं। मोबाइल की चाहत बच्चों को शारीरिक, मानसिक एवं नेत्र रोग जैसी बीमारी का शिकार बना दे रहा है। हाथ से मोबाइल छिनते ही बच्चे आक्रोशित हो जा रहे हैं। महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल में इन दिनों नेत्र और दिमागी रोगी बढ़ते जा रहे हैं। इनमें दस से 18 वर्ष तक के बच्चों और युवाओं की संख्या ज्यादा आ रही है। मनो नैदानिक डा. अशोक परासर की माने तो चार वर्ष में आंख और दिमागी रोगियों में काफी वृद्धि हुई है। कारण मोबाइल, लैपटाप एवं कंप्यूटर का ज्यादा उपयोग। मोबाइल पर गेम खेलने वाले बच्चे ज्यादा शिकार हो रहे हैं। वर्ष 2020 में कोराना काल का प्रकोप शुरू हुआ था। ऐसे में स्कूल-कालेज बंद हुए तो मो...