पीलीभीत, मार्च 16 -- पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम पकड़िया नौगवां निवासी जाफर खां ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 12 फरवरी को शाम साढ़े सात बजे उसके मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात मोबाइल नंबर से फोन कॉल आई। जब उसने फोन रिसीव किया तो फोनकर्ता ने उसके साथ गाली गलौज करना शुरू कर दी। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद से आरोपी लगातार फोन करके उनको जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने मोबाइल धारक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी नरेश त्यागी ने बताया कि सर्विलांस के माध्यम से आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.