मोबाइल पर अश्लील फोटो से ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार
बलरामपुर, जुलाई 30 -- बलरामपुर, संवाददाता। महिला को एडिट किए गए अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले आरोपी को नगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विवेचना में सामने आए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की अतिरिक्त गंभीर धाराओं के साथ आईटी एक्ट भी बढ़ा दिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के भगवतीगंज की रहने वाली महिला ने आठ जून को तहरीर देकर बताया कि उसके मोबाइल पर अलग-अलग नंबरों से लगातार कॉल व संदेश भेजे जा रहे थे। आरोपी एडिट किए गए अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उनसे पांच लाख रुपये की मांग कर रहा था। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। शिकायत के आधार पर नगर कोतवाली में अज्ञात ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.