लखनऊ, जुलाई 26 -- काकोरी, (लखनऊ), संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दुबग्गा इलाके में एक युवती के मोबाइल पर अज्ञात युवक ने अश्लील मैसेज व फोटो भेजे। विरोध करने पर आरोपी ने युवती को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुबग्गा निवासी युवती पेशे से सैलूनकर्मी है। युवती के अनुसार, एक अज्ञात मोबाइल नंबर से युवक लगातार उसे अश्लील फोटो और मैसेज भेज रहा था। वह वीडियो कॉल पर अशोभनीय हरकतें करने का दबाव बनाता था और बिना कपड़ों की फोटो भेजने की मांग करता था। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता को उठवा लेने और जान से मारने की धमकी भी दी। युवक की हरकतों से परेशान होकर युवती ने शनिवार को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

हिं...