मोबाइल पर अलर्ट के बाद आई आंधी, फिर बारिश
बलिया, जून 4 -- बलिया, हिन्दुस्तान टीम। मौसम में उतार-चढ़ाव का क्रम लगातार जारी है। बुधवार को भी सुबह से पूरे दिन तेज धूप और गर्मी के बाद शाम को अचानक ही लोगों के मोबाइल पर अलर्ट का मैसेज आया और फिर आंधी-बारिश शुरू हो गई। इससे दिन की गर्मी के बाद शाम को तापमान अचानक लूढ़क गया। तेज हवा के चलते शहर के अलावा ग्रामीण इलाकों में कई स्थानों पर पेड़ और उसकी डाल टूटकर रास्तों पर गिर गई। इससे आवागमन बाधित हो गया। आंधी-बारिश के दौरान बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। हालांकि थोड़ी देर बाद आपूर्ति बहाल भी हो गई। शाम करीब सात बजे तापमान 35 डिग्री तक हो गया। इससे लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिली। बुधवार को सुबह में अच्छी धूप निकली। दिन में भी तीखी धूप के साथ गर्मी रही। हालांकि शाम को करीब चार बजे लोगों के मोबाइल पर मौसम विभाग की ओर से अलर्ट का मैसेज आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.