चाईबासा, मई 12 -- जगन्नाथपुर, संवाददाता। पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जगन्नाथपुर में दादा-दादी एवं नाना-नानी सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद गीता कोड़ा उपस्थित हुईं। विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में विद्यार्थियों ने अपने दादा-दादी और नाना-नानी का तिलक लगाकर तथा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। अपने पोते-पोतियों के साथ विद्यालय में समय बिताकर कई बुजुर्ग भावुक हो उठे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य और लघु नाटिकाओं के माध्यम से बुजुर्गों के महत्व एवं भारतीय संस्कृति के मूल्यों को प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि आज मोबाइल फोन जीवन का आवश्यक हिस्सा बन चुका है, लेकिन इसका अत्यधिक उपयोग परिवारों के बीच दूरी बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को मोबाइल से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.