आजमगढ़, फरवरी 9 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में बीएसएनएल सहित अन्य कंपनियों का नेटवर्क खराब होने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नेटवर्क खराब होने से बातचीत नहीं हो पा रही है। कारोबारियों आवश्यक मैसेज, व्हाटसएट, ईमेल, फेसबुक, एक्स न चलने और बातचीत न हो पाने से उनका कार्य प्रभावित हो रहा है। उपभोक्ताओं की कंपनियों के प्रति काफी नाराजगी है। अनूप साहू ने बताया कि नेटवर्क खराब होने से सिम का एक्टिवेशन नहीं हो पा रहा है। इंटरनेट ठीक से नहीं चल रहा है। जिओ, एयरटेल, वीआई फोन, बीएसएनएल सभी के मोबाइल नेटवर्क की समस्या है। क्षेत्र के देवेंद्र नाथ पांडेय अमन साहू, राकेश यादव, कृष्ण कुमार मोदनवाल आदि ने नेटवर्क सही करने के लिए विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.