रुडकी, जून 3 -- बुग्गावाला, संवाददाता। घाड़ क्षेत्र बुग्गावाला के गोकलवाला, बनवाला, टांडा, दौड़बसी और शाहमंसूर गांवों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या बनी हुई है। कमजोर नेटवर्क वजह से लोगों को फोन पर बातचीत करने के लिए घरों की छतों या ऊंचे स्थानों पर जाना पड़ता है। इंटरनेट सेवा भी प्रभावित रहने से लोगों के दैनिक कार्यों के साथ-साथ छात्रों की पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि डिजिटल युग में भी क्षेत्र के कई गांव बेहतर संचार सुविधाओं से वंचित हैं। नेटवर्क नहीं होने के कारण ऑनलाइन भुगतान, सरकारी सेवाओं का लाभ लेने और जरूरी सूचनाएं प्राप्त करने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यह भी पढ़ें- जिओ का नेटवर्क ध्वस्त, लोग परेशान कई बार लोगों को संपर्क करने में दिक्कत होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...