चाईबासा, अप्रैल 21 -- चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार ने टेलीकॉम कंपनियों के प्रतिनिधियों को निर्देश देते हुए कहा है कि जिले के सभी क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की व्यापकता हो, इसके लिए सभी को सर्वश्रेष्ठ योगदान देना है। जिले में मौजूद शैडो एरिया को भी मोबाइल कनेक्टिविटी से जोड़ना है। टावर अधिष्ठापन के कार्यों में किसी प्रकार की कोई भी ढिलाई नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा वैसे मोबाइल टावर जो पूर्व से अधिष्ठापित हैं, उन सभी को नियमित क्रियाशील रखने तथा उनके रेंज को बढ़ाने के लिए नेटवर्क बूस्टर का इंस्टॉलेशन करें। मंगलवार को जिला समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेनू की संयुक्त अध्यक्षता में जिला में मोबाइल टावर अधिष्ठापन, आधार कार्ड निर्गमन, जिला ई गवर्नेंस एवं प्रज्ञा केंद्र संचालन से संबंधित बैठक का...