मोबाइल नेटवर्क की तलाश में निकला युवक की करंट की चपेट में आने से मौत
सिमडेगा, जुलाई 7 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के ताराबोगा पंचायत के जिलिंगा गौरीडुबा गांव में रविवार को करंट की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवक असीत बरवा की मौत हो गई। बताया गया कि युवक मोबाइल फोन पर बात करने के लिए घर से बाहर निकला था, लेकिन रास्ते में खेत के समीप नीचे झूल रहे बिजली के तार की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है। ग्रामीणों में बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर गहरा आक्रोश है।
गांववासियों की समस्याएं ग्रामीणों ने बताया कि जिलिंगा गौरीडुबा गांव में मोबाइल नेटवर्क की गंभीर समस्या है। घरों के अंदर नेटवर्क नहीं मिलने के कारण ग्रामीणों को फोन पर बात करने के लिए गांव से कुछ सौ मीटर दूर स्थित हडुवासुख नामक ऊंचे स्थान पर जाना पड़ता है। रविवार को असीत बरवा भी मोबाइल पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.