मोबाइल नेटवर्क की खामियां तुरंत ऐप पर बता सकेंगे
नई दिल्ली, अगस्त 3 -- दूरसंचार नियामक ट्राई ने सोमवार को 'माईकॉल' मोबाइल ऐप का नया और उन्नत संस्करण पेश किया। इसकी मदद से उपभोक्ता अपनी वॉयस कॉल की गुणवत्ता की रेटिंग कर सकेंगे। साथ ही कॉल के दौरान आने वाली समस्याओं की जानकारी सीधे ट्राई और संबंधित टेलीकॉम कंपनी तक पहुंचा सकेंगे। ट्राई के अनुसार, यह ऐप उपभोक्ताओं को अपनी कॉलिंग का अनुभव वास्तविक समय (रियल-टाइम) में साझा करने की सुविधा देता है। मायकॉल ऐप पूरी तरह क्राउडसोर्स्ड मॉडल पर काम करता है। यानी मोबाइल उपयोगकर्ताओं से मिलने वाले फीडबैक के आधार पर ट्राई यह आकलन करता है कि किस क्षेत्र या किस नेटवर्क पर कॉल की गुणवत्ता कैसी है। इससे सेवा प्रदाताओं की नेटवर्क गुणवत्ता की निगरानी अधिक प्रभावी ढंग से की जा सकेगी। यह ऐप फिलहाल एंड्रॉयड स्मार्टफोन के लिए गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.