दुमका, जनवरी 29 -- रामगढ़, प्रतिनिधि।रामगढ़ छोटीरनबहियार गांव के नागरिकों की ओर से नेता प्रतिपक्ष व प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को आवेदन देकर बताया कि क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क एवं सेल टावर की सुविधा न होने के कारण आम जनता को अत्याधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि मोबाइल नेटवर्क के आभाव में विद्यार्थियों की ऑनलाइन पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ऑनलाईन कार्य, बीमार व्यक्तियों को आपातकालीन स्थिति में सहायता नहीं मिल पाती है। किसान, मजदूर और व्यापारी वर्ग भी संचार सुविधाओं से वंचित है। वर्तमान डिजिटल युग में यह समस्या हमारे क्षेत्र के विकास में एक बड़ी बाधा बन चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...