मोबाइल नंबर के सहारे ठग तक पहुंचने का प्रयास
पूर्णिया, जून 9 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर थाना के जीरोमाइल में कथित एक माइक्रो फाइनांस कंपनी का ऑफिस खोलकर ठगी करने वाले शातिर की तलाश में पुलिस जुटी है। पुलिस अब उपलब्ध एक मोबाइल नंबर के सहारे शातिर तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। इसी नंबर से ठगी की शिकार हुई महिलाओं एवं मकान मालिक से ठग की बात होती थी। वैसे गाायब होने से पहले शातिर ने जिस मकान में आफिस खोला था, उसके मालिक को अपना पता बेगूसराय बताया था। मसलन पुलिस आरोपी का लोकेशन खंगालने में लगी है। अब तक पुलिस को 20- 25 महिलाओं के बारे में ही जानकारी मिली है, जो ठग के झांसे में आई थीं। पुलिस अभी इस बात को लेकर चल रही है कि ठग अभी अपना जाल अधिक दूर तक नहीं फेंक सका था। वैसे शातिर की गिरफ्तारी के बाद ही पता चलेगा कि ठगी का आकार कितना बड़ा था。 यह भी पढ़ें- मोबाइल नंबर के सहार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.