कानपुर, जनवरी 2 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। चकेरी में 19 साल का युवक मोबाइल देखते-देखते औंधे मुंह गिर गया। उसे बेहोशी की हालत में छोटे भाई पड़ोसियों की मदद से कांशीराम अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक करीब एक साल से अपने छोटे भाइयों के साथ कानपुर में किराये पर रहकर बीटेक की तैयारी कर रहा था। उसके पिता छत्तीसगढ़ स्थित प्राइवेट स्कूल में शिक्षक हैं। मूलरूप से महोबा, कबरई के मवई खुर्द निवासी प्रशांत यादव (19) रामादेवी स्थित पेट्रोल पंप के पीछे किराए के मकान में छोटे भाई प्रवीण व मौसेरे भाई योगेंद्र के साथ रहता था। मौसा परमानंद ने बताया कि प्रशांत बीटेक की तैयारी कर रहा था, जबकि प्रवीण और योगेंद्र इंटर की पढ़ाई कर रहे हैं। प्रशांत के पिता बाबूराम छत्तीसगढ़ स्थित एक प्राइवेट कॉलेज में शिक्षक हैं। गुरुवार शाम करीब सात ...