गोरखपुर, मई 3 -- भर्रोह, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के चंद चौराहे पर पुलिस पिकेट के पास स्थित मौर्या मोबाइल शॉप में शनिवार रात चोरों ने धावा बोल दिया। शटर का ताला तोड़कर चोर करीब ढाई लाख रुपये नगद और 20 मोबाइल उठा ले गए। चोरी गए मोबाइलों की कीमत भी लगभग ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। पूरी वारदात सामने की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें दो युवक मुंह पर गमछा बांधे नजर आ रहे हैं। दुकानदार अनिल मौर्या ने बताया कि वह रात करीब साढ़े नौ बजे दुकान बंद कर घर चला गया था। रविवार सुबह साढ़े सात बजे पहुंचने पर शटर का ताला टूटा मिला। यह भी पढ़ें- दुकान से 219 मोबाइल चोरी अंदर जाकर देखा तो नगदी व मोबाइल गायब थे। चोरों ने बगल की बिरयानी दुकान का ताला तोड़कर पीछे की गैलरी से कटरे में प्रवेश किया और वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.