मुजफ्फरपुर, मई 10 -- औराई। अमनौर बाजार स्थित एक मोबाइल दुकान से शनिवार की रात चोरों ने लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। पीड़ित दुकानदार हथौड़ी थाने के सहिला रामपुर निवासी बबलू पंडित रविवार को दुकान खोलने पहुंचे तो दंग रह गए। दुकान में लगे सीसीटीवी में अमनौर का ही एक व्यक्ति दिखा है। उसके साथ कुछ और लोग भी थे। मामले को लेकर दुकानदार ने थाना में आवेदन दिया है। इसमें 70 पीस एंड्रॉयड मोबाइल की चोरी की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...