दुमका, मार्च 14 -- दुमका के मुफस्सिल थाना अन्तर्गत कुमड़ाबाद गांव के एक मोबाइल दुकान में ताला तोड़कर हजारों के मोबाइल व 38 हजार नगद रूपए की चोरी हो गई। चोरी की यह घटना शुक्रवार को देर रात में हुई। इस संबंध में दुकान के मालिक भवेश दत्ता ने मुफस्सिल थाना में दुकान में चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। दुकान मालिक का कहना है कि वे घर पर ही मोबाइल दुकान खोल रखा है। प्रतिदिन की तरह वह अपनी दुकान को बंद कर सोने चला गया था। सुबह में जब उठाकर दुकान पहुंचा तो देखा कि ताला टूटा हुआ है। दुकान के अंदर से मोबाइल,काउंटर के अंदर रखे 23 हजार एवं रिचार्ज के 15 हजार रूपए की चोरी हो चुकी थी। चोरों ने कई पीस मोबाइल को भी चुरा लिया था। कम्प्यूटर के मॉनिटर व अन्य कई इलेक्ट्रॉनिक सामानों की चोरी हो गई है। मुफस्सिल थाना की पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.