लोहरदगा, दिसम्बर 31 -- सेन्हा, प्रतिनिधि। लोहरदगा के बक्शीडीपा के पास अज्ञात चोरों ने मोबाइल दुकान का ताला तोड़ लाखों रुपये के मोबाइल चुरा लिए। मंगलवार की रात चोरों ने ऋत्विक मोबाइल दुकान से 43 हजार 490 रुपए नकद और 169 पीस मोबाइल चुरा लिए।चोरी की घटना की लिखित सूचना सेन्हा थाना में देते हुए मोबाइल दुकान संचालक मुकेश साहू ने बताया कि 30 दिसम्बर को रात में करीब 9:45 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। दूसरे दिन 31 दिसम्बर को सुबह करीब छह बजे योगा के लिए घर से निकले, तो देखा कि दुकान के बाहर सामने की लाइट बंद थी और दूसरे तरफ शटर दरवाजा का ताला टूटा हुआ था। दुकान खोलकर देखने पर चोरी का पता चला। दुकानदार ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पैसे और मोबाइल बरामदगी के लिए पुलिस प्रशासन से अनुरोध किया है। इस संदर्भ में सेन्हा थाना प्रभारी नीरज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.