हरदोई, जून 28 -- हरदोई, संवाददाता। कछौना पुलिस ने मोबाइल दुकान में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के 10 मोबाइल फोन, मोबाइल एसेसरीज तथा 320 रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध कुमार गौतम ने बताया कि 17 जून को कछौना थाना क्षेत्र के ग्राम कुशहा मजरा कुंहटी निवासी विवेक कुमार ने तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोर उनकी मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर मोबाइल फोन, मोबाइल एसेसरीज और नकदी चोरी कर ले गए थे। इस संबंध में थाना कछौना में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने शहर कोतवाली क्षेत्र के मोमिनाबाद निवासी मो. शान को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी के छह कीपैड मोब...