मथुरा, जून 7 -- रमणरेती मार्ग स्थित फोगला आश्रम के समीप एक मोबाइल की दुकान में अचानक आग लग जाने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के दुकानदारों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। दुकान स्वामी प्रकाश विश्वास ने बताया कि वह रोज की तरह दुकान बंद कर करीब साढ़े तीन बजे दोपहर भोजन करने के लिए घर चले गए थे। शाम लगभग 5:15 बजे आसपास के दुकानदारों ने उन्हें फोन कर सूचना दी कि उनकी दुकान से धुआं और आग की लपटें निकल रही हैं। सूचना मिलते ही वह तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग दुकान के अंदर रखे मोबाइल फोन, एक्सेसरीज़ और अन्य सामान को अपनी चपेट में ले चुकी थी। यह भी पढ़ें- शॉर्ट सर्किट से सिलाई दुकान में लगी आग स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और बाद में आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दुकान में रखा अध...