बगहा, मार्च 28 -- चनपटिया, नगर संवाददाता। कुमारबाग थाना के लोहियरिया चौक के पास शुक्रवार की रात उमा इलेक्ट्रॉनिक शॉप में अज्ञात चोरों ने दूसरी बार बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोर दुकान के पीछे की ओर से छत के वेंटीलेटर को काटकर अंदर घुसे और मोबाइल, लैपटॉप, नकद समेत लाखों रुपये के समान पर हाथ साफ कर फरार हो गए। एसडीपीओ-1 विवेक दीप ने बताया कि उमा इलेक्ट्रॉनिक शॉप में चोरों ने दूसरी बार कीमती सामानों की चोरी की है। दुकान एवं आसपास के प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। इसके अलावे भी पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके। पुलिस का दावा है कि शीघ्र ही घटना में शामिल चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया जाता है कि लोहियरिया चौक के पास स्थित उमा इलेक्ट्रॉनिक शॉप में अज्ञात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.