मोबाइल दुकान में चोरी का आरोपी गिरफ्तार
रांची, मई 23 -- चान्हो, प्रतिनिधि। चान्हो पुलिस ने बीजुपाड़ा चौक स्थित मोबाइल दुकान में सेंधमारी और चोरी के मामले में कांके थाना क्षेत्र के महुआटोली निवासी गोलू बाड़ा उर्फ एलेक्स को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी के तीन मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त सब्बल बरामद किया है। मांडर इंस्पेक्टर जेपी राणा ने बताया कि 14 मई की रात मां इंटरप्राइजेज मोबाइल दुकान में चोरी हुई थी। मामले में खलारी डीएसपी के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई थी। पूछताछ में आरोपी ने एक साथी के साथ मिलकर पहले दुकान की रेकी करने और बाद में सेंधमारी कर चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.