मोबाइल दुकान में आग से लाखों की संपत्ति हुई राख
मोतिहारी, मई 29 -- चकिया, एक संवाददाता। चकिया रेलवे स्टेशन के उत्तर तरफ परिसर के गुमटी में शुक्रवार की सुबह अचानक आग लग गई जिससे गुमटी जल कर राख हो गयी। गुमटी में मोबाइल रिपेरिंग आदि का कार्य संचालित होता था। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, इससे अफरा तफरी का माहौल बन गया। घटना स्थल पर जुटे लोग अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया परन्तु सफलता नहीं मिली। अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। बताया गया है कि गुमटी मे मोबाइल रिपेयरिंग का कार्य नया सेट आदि बिक्री होता था। यह भी पढ़ें- मोबाइल दुकान में आग से लाखों की संपत्ति हुई राख रिपेरिंग के लिए रखा गया मोबाइल व नया सहित अन्य मोबाइल जल गया। लाखो मूल्य की सम्पत्ति की क्षति की आशंका जताया गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.