गोपालगंज, मई 2 -- कुचायकोट।स्थानीय थाना क्षेत्र के सासामूसा रेलवे स्टेशन के समीप गुरुवार की देर रात एक मोबाइल दुकान में भीषण आग लग गई। जिससे लाखों रुपये मूल्य के इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गए। जानकारी के अनुसार पकड़ी तुरपटटी गांव निवासी उपेंद्र कुशवाहा की कुशवाहा मोबाइल दुकान रात को बंद थी। देर रात अचानक दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग काफी तेज थी और देखते ही देखते पूरे दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यह भी पढ़ें- इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, डेढ़ लाख का नुकसान इस अगलगी में मोबाइल फोन, लैपटॉप, मोबाइल कवर, चार्जर समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान पूरी तरह ज...