आरा, फरवरी 3 -- -आधी रात शटर बंद दुकान में लग गई आग, फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले जल चुका था पूरा स्टॉक -नेपाली रात्रि प्रहरी की सूचना से मिली जानकारी, दुकानदार ने साजिशन आगजनी की जतायी आशंका जगदीशपुर, निज संवाददाता। भोजपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में वीर कुंवर सिंह किला के पश्चिमी गेट के समीप स्थित विश्वकर्मा भगवान मंदिर के पास आधी रात शटर बंद एक मोबाइल दुकान में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आकर दुकान में रखे लाखों रुपये मूल्य के मोबाइल फोन, एक्सेसरीज और अन्य सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गये। दुकान संचालक रवि कुमार के अनुसार दो फरवरी की रात वे दुकान बंद कर घर चले गये थे। देर रात नेपाली रात्रि प्रहरी ने फोन कर दुकान में आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। दुकान का अधिकांश स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.