कन्नौज, जनवरी 24 -- कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव मथौली में मामूली बात को लेकर दबंगों ने मोबाइल दुकान में जमकर तोड़फोड़ की। विरोध करने पर दुकानदार को मारपीट कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी भाग निकले। पीड़ित ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मतौली निवासी गौरव कुशवाहा ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 23 जनवरी की दोपहर करीब दो बजे वह अपनी मोबाइल की दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान पड़ोसी गांव आलीनगर निवासी सूरज, सचिन पुत्र पप्पू ,आर्यन पुत्र बिंदु, रोहित पुत्र इंद्रेश दुकान पर आए और मोबाइल रिचार्ज कराया, लेकिन पैसे देने से इनकार कर दिया। पैसे मांगने पर आरोपियों ने कहा कि वे किसी को रुपये नहीं देते। गौरव के बार-बार मांगने पर भी आरोपियों ने भुगतान नहीं किया और एकजुट होकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले में गौरव गंभीर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.