मोबाइल दुकान पर की गोलीबारी, दो खोखा बरामद
हाजीपुर, जून 22 -- हाजीपुर । नगर संवाददाता हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग पर नगर थाना जढुआ ओपी क्षेत्र के करणपुरा के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने रविवार की रात करीब 10:00 बजे एक मोबाइल रिपेयरिंग दुकान पर गोलीबारी की। गोली की आवाज सुनकर मोबाइल दुकानदार, उसकी पत्नी एवं भाई ने भागकर जान बचाई। हालांकि गोली लगने से दुकान का काउंटर क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकानदार ने घटना की सूचना स्थानीय थाने की पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार मोबाइल दुकानदार रंजीत कुमार अपनी पत्नी के साथ दुकान बंद कर रहा था। इसी दौरान जढ़ुआ ओर से बाइक सवार दो बदमाश आए और फायरिंग शुरू कर दी। गोली की आवाज सुनते ही मौके पर अफरा-तफर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.