मोबाइल दुकान चोरी मामले में पुलिस की छापेमारी, एक संदिग्ध से पूछताछ
जामताड़ा, जून 5 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि।जामताड़ा थाना क्षेत्र के सुभाष चौक के समीप सर्खेलडीह स्थित एक मोबाइल सेवा केंद्र में 18 मई की रात हुई चोरी की घटना के उद्भेदन की दिशा में पुलिस को अहम सुराग मिलने की संभावना है। मामले में गुरुवार को देवघर जिले के मार्गोमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत घाघरा गांव समेत अन्य स्थानों पर छापेमारी की गई। जानकारी के अनुसार, चोरी की इस घटना में दुकान से करीब 55 हजार रुपये नकद तथा 45 से 50 मोबाइल सेट चोरी कर लिए गए थे। घटना के बाद से पुलिस लगातार मामले की जांच में जुटी हुई थी। सूत्रों के अनुसार, छापेमारी के दौरान बरकत अंसारी नामक एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। यह भी पढ़ें- चोरी कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जेल पुलिस उससे चोरी की घटना तथा चोरी गए मोबाइल फोन के संबंध में जानकारी जुटाने का प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.