भदोही, जून 19 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र में चोरी की घटनाएं रुक नहीं रही हैं। गुरुवार को राजमार्ग स्थित बस स्टैंड के पास पेट्रोल पंप के समीप मोबाइल दुकान के बाहर खड़ी रेंजर साइकिल अज्ञात चोर उठा ले गया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। अंजही मोहाल निवासी अमृतलाल अग्रहरि के अनुसार, उनका पुत्र गुरुवार सुबह करीब 11 बजे रेंजर साइकिल से बस अड्डा स्थित मोबाइल दुकान पर गया था। साइकिल दुकान के बाहर खड़ी कर वह अंदर चला गया। कुछ देर बाद बाहर आने पर साइकिल गायब मिली। आसपास के लोगों ने बताया कि मदर डेयरी कंपनी की टी-शर्ट पहने एक युवक साइकिल ले जाते हुए देखा गया था। काफी खोजबीन के बाद भी साइकिल का पता नहीं चल सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...