मोबाइल दुकान के बाहर कार में रखा बैग चोरी
लखनऊ, जून 12 -- लखनऊ। कृष्णा नगर में मोबाइल दुकान के बाहर खड़ी कार से चोरों ने बैग चोरी कर लिया। कृष्णा नगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। राजाजीपुरम के सूर्यनगर निवासी नीलिमा गुप्ता के मुताबिक वह कुछ दिन पहले मोबाइल बदलवाने के लिए आलमबाग अमरूदहीबाग में दुकान पर गई थीं। उन्होंने कार को दुकान के पास खड़ी कर दी थी। जब वह बाहर निकली तो देखा कि कार की सीट पर रखा बैग गायब था। बैग में दो मोबाइल, चार्जर, पैन, आधार व डेबिट कार्ड, चश्मा, रुपए, घर की चाभी आदि था। कृष्णा नगर इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.