बाराबंकी, मार्च 31 -- निन्दूरा (बाराबंकी)। कुर्सी कोतवाली पुलिस पिकेट से मात्र कुछ दूरी पर हाईवे पर मोबाइल की दुकान का शटर चांड़कर चोरों ने हजारों रुपये नकदी समेत कीमती मोबाइल, लैपटॉप आदि उठा ले गए। पीड़ित को घटना की सुबह जानकारी हुई तो डायल 100 पर फोन कर जानकारी दी। पुलिस आसपास लगे सीसी कैमरे को खंगालने में जुटी है। हाईवे पर हुई इस घटना से आसपास के दुकानदारों में दहशत व्याप्त है। कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी रजनीश सिंह पुत्र कन्हैयालाल का लखनऊ- महमूदाबाद मार्ग के कुंडवा चौराहे पर मोबाइल की दुकान है। सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर चांड़कर दुकान में रखे पचास हजार रुपये नकद, एक लैपटॉप, डेढ़ दर्जन स्मार्ट घड़ी, एक सोने का लॉकेट व मोबाइल की दुकान से कीमती सामान उठा ले गए। सुबह जानकारी होने पर पीड़ित रजनीश ने पुलिस को जानकारी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.