बाराबंकी, अप्रैल 13 -- बाराबंकी, संवाददाता। जिले के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में चोरों ने बंधौली चौराहे पर स्थित एक मोबाइल दुकान और पास के हनुमान मंदिर में चोरी कर अज्ञात चोर फरार हो गए। फतेहपुर थाना क्षेत्र के उजरवारा गांव निवासी रामू वर्मा की बंधौली चौराहे पर लोहे की गुमटी में मोबाइल की दुकान है। चोरों ने दुकान के शटर का ताला तोड़कर अंदर रखे इनवर्टर बैटरी, मोबाइल का सामान, दो कीपैड मोबाइल, पुराने मोबाइल और प्रिंटर सहित अन्य सामान गायब कर दिया। चोरों ने दुकान के पास स्थित हनुमान मंदिर को भी निशाना बनाया। मंदिर से एम्पलीफायर मशीन, साउंड बॉक्स, बैटरी और दानपात्र में रखी नकदी भी चोरी कर ली। घटना की जानकारी दुकान के पास होटल संचालक अशोक और मंदिर के पुजारी सर्वजीत द्वारा दी गई। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी और कार्रवाई की मांग की है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.