गोपालगंज, मार्च 15 -- गोपालगंज। जिले के श्रीपुर थाना क्षेत्र के मगहा स्कूल के समीप बाइक सवार एक मोबाइल दुकानदार शनिवार की रात को अपनी दुकान बंद कर अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में घर से करीब पांच सौ मीटर पूर्व ही बाइक सवार युवकों ने मोबाइल दुकानदार को घेरकर उनकी जमकर पिटाई कर दी। साथ ही मोबाइल दुकानदार विकास कुमार गोंड के पास रखे गए पांच हजार नकदी व मोबाइल छीनकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद जख्मी दुकानदार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनका उपचार चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.