प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 24 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। कंधई के कोनी बाजार से मोबाइल की दुकान बंद कर गुरुवार रात साढ़े आठ बजे घर जा रहे सराय जमुआरी के राजमणि पर पर कुछ लोगों ने मकरहा पुल पर रॉड से हमला कर घायल कर दिया। इससे वह बेहोश हो गए। आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी अपनी बाइक छोड़कर भाग निकले। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें सीएचसी कोहंडौर ले गए।वहां से मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। थाने में तहरीर देने के बाद रिपोर्ट न दर्ज होने पर घायल के पिता ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.