रुद्रपुर, जून 19 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर में मोबाइल दिलाने के नाम पर 6300 रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रकम लेने के बावजूद न तो मोबाइल उपलब्ध कराया गया और न ही रुपये वापस किए गए। रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने गाली-गलौज, मारपीट और गोली मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली रुद्रपुर में दी तहरीर में साक्षीपुरम निवासी सतेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि उनके पुत्र जीत राजपूत ने 10 मई को मोबाइल खरीदने के लिए रेशमबाड़ी निवासी शारान पुत्र नवाब कुरैशी को 6000 रुपये दिए थे। इसके बाद 15 मई को नवाब कुरैशी ने 300 रुपये और ले लिए। यह भी पढ़ें- मोबाइल दिलाने के नाम पर 6300 रुपये हड़पने का आरोप आरोप है कि रकम लेने के बाद भी न तो मोबाइल दिलाया गया और न ही रुपये लौटाए गए। पीड़ित के अनुसार...