मोबाइल ठीक कराने के लिए पैसे न मिलने पर छात्र ने दे दी जान
इटावा औरैया, जुलाई 21 -- भरथना। थाना क्षेत्र के साम्हो रेलवे स्टेशन के समीप डीएफसी रेलवे ट्रैक पर मंगलवार शाम एक 17 वर्षीय किशोर ने कथित रूप से मालगाड़ी के सामने आकर आत्महत्या कर ली। नगला मठ मुडैना के रहने वाले 17 साल के प्रशांत उर्फ वीरा कक्षा 10 का छात्र था। मंगलवार शाम वह अपने पिता और अन्य परिजनों के साथ खेतों में काम कर रहा था। इसी दौरान उसने अपना मोबाइल फोन ठीक कराने के लिए पिता से पैसे मांगे। परिजनों के अनुसार पिता ने तत्काल पैसे देने से इंकार कर दिया,जिससे नाराज होकर प्रशांत वहां से चला गया। वह चाचा मलखान सिंह की मोपेड लेकर वहां से निकला था। उसने साम्हो रेलवे स्टेशन के पास डीएफसी रेलवे ट्रैक की डाउन लाइन पर पोल संख्या 597/2 के समीप मोपेड खड़ी कर दी और शाम करीब 3:45 बजे मालगाड़ी के सामने आ गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.