मोबाइल ट्रांसफार्मर से हो रही है नगर में विद्युत आपूर्ति
संतकबीरनगर, जून 14 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के नगर पंचायत मगहर की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। हालत यह है कि कस्बे में कोई रात बिना विद्युत फाल्ट बिना गुजर जाए यह मुमकिन नहीं है। इस भीषण गर्मी में हो रहे विद्युत फाल्ट उपभोक्ताओं पर भारी पड़ रहे हैं। फाल्ट से निजात दिलाने के लिए विभाग हर सम्भव प्रयास कर रहा है और दो जगहों पर मोबाईल ट्रांसफार्मर लगा कर आपूर्ति की जा रही है। जिससे बिजली की समस्या को कम किया जा सके। नगर पंचायत मगहर में विद्युत फाल्ट वर्षों से एक जटिल समस्या रही है। इस समस्या से लोगों को निजात मिले नगर के जर्जर तारों को बदल कर विद्युत केबिल दौड़ाई गई है। इसके बाद भी फाल्ट की समस्या कम नहीं हो रही है और इसमें इजाफा होता जा रहा है। हालात यह है कि कस्बे के मिडिल स्कूल व काजीपुर चौराहे पर लगे ट्रांस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.