बक्सर, जून 14 -- पेज-03 के लिए खुलासा एकरारनामा खत्म होने के बाद कंपनी किराया का नहीं कर रहा था भुगतान किराया भुगतान नहीं होने पर जमीन मालिक ने बेच दिया था टावर व जेनरेटर पुलिस टॉवर के खरीददार और पार्ट्स की तलाश में कर रही है छापेमारी डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। मोबाइल टॉवर चोरी के मामले का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने रविवार को जमीन मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। टावर का जेनरेटर बरामद करने में पुलिस को सफलता मिली है। टावर की बरामदगी और खरीदने वाले की तालाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

वर्ष 2012 में लगा था टावर शहर के वार्ड संख्या-18 स्थित हरे नाथ यादव की जमीन पर वर्ष 2012 में जीटीएल इंफ्रास्ट्रक्चर ने मोबाइल टॉवर लगाया था। जमीन मालिक ने कंपनी के साथ 12 साल एंग्रीमेंट किया था। एग्रीमेंट के अनुसार वर्ष 2022 में अवधि समाप्त हो गई थी। जमीन मालिक...