इटावा औरैया, अप्रैल 25 -- महेवा। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत पुरावली के ग्राम ढकाताल में प्राथमिक विद्यालय ढकाताल के पास स्थित जिओ टॉवर के ट्रांसफार्मर एवं टॉवर पर रखे जनरेटर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया, जिससे आसपास धुआं फैल गया। गनीमत यह रही कि प्राथमिक विद्यालय की छुट्टी हो चुकी थी, अन्यथा स्कूल में बच्चे मौजूद रहते तो बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों ने तत्काल आग लगने की सूचना संबंधित विभाग एवं स्थानीय प्रशासन को दी। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आग आसपास के क्षेत्र में भी फैल सकती थी।घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने कंपनी और प्रशासन से मांग की है कि टॉवर पर सुरक्षा मानकों की जांच कराई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.