मुरादाबाद, मार्च 24 -- आशियाना कॉलोनी में मोबाइल टॉवर लगाने के लिए खोदा गया गड्ढा स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। गड्ढे में बारिश का पानी भर जाने से यह खतरनाक रूप ले चुका है। आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि खुले गड्ढे के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। खासकर बच्चों और राहगीरों के लिए यह जोखिम भरा है। आसपास मकानों की दीवारों में दरार आने की संभावना गहरा गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी सूचना दी, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। रात के समय गड्ढा दिखाई नहीं देता है जिससे दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द गड्ढे को भरवाया जाए या उसके चारों ओर सुरक्षा घेरा लगाया जाए, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके। उन्होंने नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल को पत्र देकर ग...