पीलीभीत, मार्च 13 -- पीलीभीत। शहर में होने वाले बड़े कार्यक्रमों, मेलों और सार्वजनिक आयोजनों के दौरान मोबाइल टॉयलेट की कमी अब बड़ी समस्या बनती जा रही है। मौजूदा समय में नगर पालिका के पास केवल तीन मोबाइल टॉयलेट ही उपलब्ध हैं, जिनसे ही पूरे नगर क्षेत्र में व्यवस्थाएं संभाली जा रही हैं। बढ़ती मांग को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने दो और मोबाइल टॉयलेट खरीदने का प्रस्ताव भेजा है। नगर में समय-समय पर धार्मिक आयोजनों, मेलों, जुलूसों और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन होता रहता है। ऐसे मौकों पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ती है, जिससे अस्थायी शौचालय व्यवस्था की आवश्यकता बढ़ जाती है। लेकिन वर्तमान में उपलब्ध तीन मोबाइल टॉयलेट पर्याप्त नहीं पड़ते, जिससे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। इसी कारण रेलवे स्टेशन पर पूर्णागिरि मेला में आने जाने व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.