कुशीनगर, मार्च 3 -- कुशीनगर। जिले के शहरी क्षेत्रों के स्लम एरिया (मलीन बस्तियों) में स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए हेल्थ ऑन व्हील कार्यक्रम चलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से गठित डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टॉफ की टीम 15 दिनों में एक बार इन मलीन बस्तियों में जाएगी। वहां के लोगों को बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य की जांच कर दवाइयां तथा सुझाव देगी। इसके अलावा आयुष्मान कार्ड से वंचित लोगों को यह सुविधा मुहैया कराई जाएगी। यह कार्यक्रम होली बाद शुरू होगा। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अरबन अर्थात शहरी क्षेत्रों में हेल्थ ऑन व्हील कार्यक्रम के तहत हेल्थ कैंप लगाए जाएंगे। इसमें सरकारी एवं निजी क्षेत्र के अलावा एनजीओ के साथ समंवय स्थापित कर इस कार्यक्रम को संचालित किया जाएगा। इस शिविर में गैर संचारी रोगों की जांच, उनकी रोकथाम, टीबी की प...