बदायूं, मार्च 14 -- आसफपुर/फैजगंज बेहटा, हिटी। थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब मोबाइल टावर भी उनके निशाने पर आ गए हैं। पुलिस चौकी आसफपुर के पास स्थित एक मोबाइल टावर से अज्ञात चोर ओडीसी बॉक्स का ताला तोड़कर करीब 60 हजार रुपये कीमत की बैटरी चोरी कर ले गए। टेक्नीशियन मुनेश कुमार निवासी गांव खंडऊ गांव राजटिकोली स्थित टावर पर नियमित जांच के लिए पहुंचे तो उन्हें इलेक्ट्रॉनिक ओडीसी बॉक्स का ताला टूटा मिला। जांच में पता चला कि बॉक्स में लगी दो बैटरियों में से एक गायब थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं चौकी इंचार्ज आसफपुर रामकुमार सिंह ने बताया कि कंपनी की ओर से टावर पर कोई चौकीदार नहीं रखा गया है। इसके बावजूद मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद ही क...