मुजफ्फर नगर, मार्च 25 -- बुढ़ाना। कस्बे में चोरों ने एक मोबाइल टावर से लाखों रुपये की कीमत का आरआरयू डिवाइस चोरी कर लिया। चोरी की घटना टावर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कस्बे में एयरटेल कंपनी का टावर मुजफ्फरनगर रोड पर एक हॉस्पिटल की छत पर लगा हुआ है। चोर पीछे की ओर से सीढ़ी लगाकर टावर पर चढ़े और वहां से एक आरआरयू डिवाइस चोरी कर ले गए। कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस को चोरी की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची ओर मामले की जांच शुरू की। कंपनी की ओर से दिलनावज त्यागी ने पुलिस को तहरीर दी है। कस्बा चौकी इंचार्ज ललित कसाना ने बताया कि मोबाईल टावर से आरआरयू डिवाइस चोरी हुई है। शीघ्र ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...