हापुड़, मई 22 -- हापुड़ संवाददाता। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में रिलायंस जियो कंपनी के मोबाइल टावर परिसर में घुसकर चोरों ने वहां लगी लाखों रुपये कीमत की चार आरआरएच यूनिट चोरी कर ले गए। कंपनी के टेक्नीशियन की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटनास्थल की जानकारी हाफिजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम घुंघराला निवासी अनस ने बाबूगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया कि वह रिलायंस जियो कंपनी में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत है। कंपनी का एक मोबाइल टावर गांव बाबूगढ़ के बाहर स्थित है। 16 मई 2026 की रात अज्ञात चोर टावर पर लगे चार आरआरएच यूनिट चोरी कर ले गए। जिसकी जानकारी मिलते ही कंपनी के कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई। उसने तत्काल डायल-112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची...