गाज़ियाबाद, मई 4 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। विजयनगर थानाक्षेत्र में मोबाइल टावर से महंगे उपकरण चोरी होने का मामला सामने आया है। अज्ञात चोरों ने एक नेटवर्क कंपनी की साइट से रिमोट रोडियो यूनिट और अन्य सहायक उपकरण चोरी कर लिए। घटना के संबंध में कंपनी के तकनीशियन ने पुलिस में शिकायत दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना अनूपशहर जिला बुलंदशहर के गांव पहाड़पुर निवासी बबलू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह निजी कंपनी में तकनीशियन के पद पर कार्यरत हैं। उनकी कंपनी एएससीईएनडी साइट्स के रखरखाव का कार्य करती है। कंपनी का एक मोबाइल टावर छपरौला गांव स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास स्थापित है। 27 मार्च 2026 को दोपहर करीब सवा दो बजे सर्किल एनओसी से सूचना मिली कि साइट का एक सेक्टर डाउन हो गया है। सूचना मिलते ही वह म...